Samastipur

समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग का वीडियो हुआ वायरल; भीड़ ने लूटपाट कर रहे लुटेरों को पानी में डुबा-डुबाकर उपर से बरसाई लाठियां, एक की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से मॉब लिंचिंग का एक वीडियाे सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण एक बदमाश को पानी में डुबा-डुबाकर उपर से लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश की मौत हो गई। घटना समस्तीपुर और वैशाली जिले के बॉर्डर इलाके धमौन गांव की है। ग्रामीणों ने सीएसपी से लूटपाट के दौरान 3 बदमाशों को पकड़ा था। बाकी दो बदमाशों का इलाज किया जा रहा है।

दरअसल, पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन चिमनी के पास बुधवार की शाम सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे बदमाशों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की जमकर पिटाई कर दी। बचने के लिए सभी पानी में कूद गए। जहां ग्रामीणों ने पानी में ही डुबा डुबाकर तीनों को लाठी-डंडे से पीटा। तीनों बदमाशों को पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से बचाया है। इसके बाद बाद अस्पताल ले गए। इनमें से एक बदमाश की मौत गुरुवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव का विकास कुमार के रूप में की गई है।

बताया गया है कि धमौन इनायतपुर के CSP संचालक संतोष कुमार व प्रेम कुमार बुधवार शाम करीब पांच बजे पटोरी एसबीआई से 1.50 लाख रुपए की निकासी कर घर वापस धमौन लौट रहे थे। इसी दौरान धमौन चिमनी विषहर स्थान के पास पूर्व से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया व लूटपाट करना चाहा। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटने लगे। यह देख तीनों बदमाश भागते हुए फायरिंग करने लगे। लेकिन लोग ईंट पत्थर से उस पर हमला कर दिया भागने के दौरान तीनों बदमाश पास के पानी भड़े चौर में कूद गए। जिसके बाद लोगों ने उसे चारों ओर से घेर कर पकड़ लिया व जमकर पिटाई की।

मामले में पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरूण ने बताया कि इस मामले में अज्ञात ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पटोरी थाना अध्यक्ष को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उधर दो अन्य घायल बदमाश पिंकेश और रवि का इलाज चल रहा है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago