Samastipur

समस्तीपुर पहुंची पंजाब पुलिस, दहेज प्रताड़ना मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पंजाब के लुधियाना महिला थाने की पुलिस ने नगर पुलिस के सहयोग से शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न के चार साल पुराने एक मामले में कारोबारी कन्हैया लाल पाहुजा को गिरफ्तार कर लिया।

कारोबारी पर लुधियाना महिला थाने में 66/2018 मामला दर्ज है। जिस मामलेे में वह विगत चार सालों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस ने स्थानीय कोर्ट को सूचना देने के बाद उसे अपने साथ पंजाब ले गई। छापेमारी के दौरान पंजाब पुलिस के साथ जमादार सुरेश प्रसाद समेत अन्य पुलिस कर्मी थे।

बताया गया है कि कन्हैया लाल पाहुजा पर पंजाब के लुधियाना सिटी महिला थाने में 4 साल पूर्व उसकी पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में वह फरार चल रहा था। पंजाब से पहुंची पुलिस टीम के साथ नगर पुलिस ने सहयोग कर उसे गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। बाद में कारोबारी कन्हैया लाल का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। फिट मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

8 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

8 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

10 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

10 घंटे ago