Samastipur

समस्तीपुर में अतिक्रमण खाली कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 100 से अधिक अज्ञात पर FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला मामले में शनिवार शाम नगर निगम के उपायुक्त शाहिद रजा खान के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आठ नामजद के अलावा 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज की गई प्राथमिकी में नगर निगम के उपायुक्त ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वे लोग शहर के स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटा रहे थे। इसी दौरान कारोबारी राजन कुमार उर्फ रंजन, गोलू कुमार, टुनटुन कुमार, सोनू कुमार, पवन कुमार, संजीत राम, सनी कुमार, विजय कुमार के अलावे 100 से अधिक अज्ञात लोगों ने उन लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें उनके अलावा मजिस्ट्रेट नवीन कुमार व नगर निगम के कर्मी और पुलिस वाले जख्मी हो गए।

उक्त भीड़ के उपरोक्त लोगो ने कार्य में लगे नगर निगम के जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इनलोगों को पूरी तरह जानकारी थी कि सरकारी आदेश से अतिक्रमण को हटाना है और हमलोग वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार अतिक्रमण मुक्त कराने के कार्य का अंजाम देने गये थे। परंतु ये लोग न केवल सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाये बल्कि मेरे अलावे कई लोगों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिये। घटना का सीडी भी बनाया गया है। जिससे कुछ लोगों की पहचान की गई है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

43 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago