Samastipur

समस्तीपुर में फिर गरजी बं’दूक, वीडियोग्राफर को बदमाशों ने देर शाम गोली मार किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत चकभेली के एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान स्थानीय गणेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र विद्यानंद के रूप में की गई है। उक्त युवक मरचा पंचायत के टेकुना चौक की ओर से पैदल घर चक भेली लौट रहा था। पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने टेकुना और चमेली चौक के बीच रास्ते में गोली मार दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली युवक के पेट में लगी है। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के द्वारा घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल पटोरी ले जाया गया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटोरी अनुमंडल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है।

उक्त युवक घूम-घूमकर वीडियोग्राफी का काम किया करता है। जबकि उसके पिता गणेश सिंह सब्जी के बीज बेचने का काम करते हैं। उसी से परिवार की जीविका चलती है। अपने किसी काम से उक्त युवक टेकुना चौक गया हुआ था। देर शाम होने पर लौटते समय अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार चकभेली पहुंचकर घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

35 मिनट ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

3 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

19 घंटे ago