समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केवटा गाँव में माँ काली पूजा समिति नव युवक संघ की बैठक काली मंदिर के परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सोनू चौधरी ने किया। इसमें 24 अक्टूबर (बुधवार) दीपावली के दिन काली पूजा और 25 अक्टूबर को संध्या में 108 थाली से माँ काली की महाआरती, 26 अक्टूबर को महाप्रसाद वितरण एवं 27 अक्टूबर को विसर्जन का निर्णय लिया गया।
सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का अध्यक्ष विकास कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, सचिव सोनू चौधरी एवं व्यवस्थापक के रूप में राम कृष्ण चौधरी, सुरेंद्र कुमार को चुना गया। मौके पर गौतम चौधरी, विकास, मनोज, गुलशन राहुल, रंजीत, सुमन, सोना बाबू, सुमित समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…