Samastipur

समस्तीपुर: विश्व मानसिक दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में विश्व मानसिक दिवस के मौके पर सदर अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टरों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर अस्पताल से निकलकर शहर के पटेल गोलंबर, कलेक्ट्रेट, एसडीओ कार्यालय होते हुए पुनः वापस सदर अस्पताल लौट आयी।

वही इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में लोग काम के बोझ तले दबे हुए हैं, जिस कारण लोग तनावग्रस्त रहते हैं। तनाव के कारण कई अन्य प्रकार की बीमारियां हो रही है। लोगों के जीवन पर खतरा बन रहा है। लोगों को चाहिए कि काम तो करें लेकिन तनाव मुक्त रहें। तनाव के कारण न सिर्फ हृदय पर असर पड़ता है बल्कि मनुष्य के पूरे शरीर पर असर पड़ता है। पेट दर्द, शरीर दर्द से लेकर सिरदर्द तक की समस्या बनी रहती है। तनाव से डायबिटीज होने का भी खतरा बना रहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago