Samastipur

समस्तीपुर में दो केंद्रो पर सिमुलतला के लिए हुए प्रवेश परीक्षा में 1000 से अधिक छात्र हुए शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के 2 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हुई। दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुई इस परीक्षा के लिए छात्रों का आना दिन के 11:00 बजे से ही शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों को दिन के 12:30 बजे तक इंट्री ली गई। इसके बाद आने वाले छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

बताया गया है कि शहर के आरएसबी इंटर कॉलेज में दिन के 11:00 बजे से ही अभिभावक और छात्र जुटने लगे थे। हालांकि, दिन के 12:00 बजे से विद्यालय परिसर में छात्रों को एंट्री दी गई। उधर शहर के घोष लेन मुहल्ला स्थित बालिका उच्च विद्यालय में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए मौके पर सुरक्षा बलों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। उधर सदर एसडीओ रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि दोनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा शुरू हो गई है। अब तक नहीं से कोई सूचना नहीं है। परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों को कलम और एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी चीज को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। परीक्षा हॉल के अंदर ही पानी आदि की व्यवस्था की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

42 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago