समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के 14 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की बिना वेतन के कटी दीवाली बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ में भी भुगतान की कोई उम्मीद नहीं है। इससे शिक्षकों में जहां आक्रोश व्याप्त है, वहीं व्यवस्था के प्रति नाराजगी भी है। बताया जाता है कि जिले के लगभग 13500 नियोजित शिक्षक व उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित एचएम के अलावा 496 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक हैं।
इनका वेतन भुगतान योजना मद अर्थात समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्राप्त आवंटन से होता है। उक्त कोटि शिक्षकों का वेतन भुगतान राज्य मुख्यालय से आवंटन नहीं मिलने के कारण सितम्बर माह से ही लंबित है। साथ ही 10400 शिक्षकों का 15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के एरियर का भी भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय ने बताया कि आज तक आवंटन का इंतजार होता रहा, लेकिन आवंटन नहीं आ सका। यह पहला अवसर है जब छठ जैसे महापर्व के अवसर पर शिक्षक बिना वेतन के रहेंगे। यह सरासर नाइंसाफी है।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…