Samastipur

समस्तीपुर: नकाबपोश अपराधियों ने बैंक लूट की वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारकर बैंक मैनेजर को किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट स्थित बंधन बैंक में गुरुवार की शाम आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया है की बदमाशों ने बैंक में प्रवेश करते ही सभी कर्मी व ग्राहकों का मोबाइल सीज कर तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बैंक मैनेजर मुकेश कुमार को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया।

वहीं इस दौरान बैंक से लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये नगद लूट कर रोसड़ा की ओर सभी बदमाश फरार हो गए। जख्मी मैनेजर को इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने सिंघियाघाट स्थित बंधन बैंक में प्रवेश कर बैंक में उपस्थित सभी लोगों का मोबाइल सीज कर लिया एवं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा, मॉनिटर को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा हार्ड डिस्क निकालकर तोड़ दिया।

विरोध करने पर बैंक मैनेजर को सिर पर पिस्टल के बट से वार कर जख्मी कर दिया व लूट के नकद 2 लाख 30 हजार रुपये नगद लूटकर रोसड़ा की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस समेत पुलिस के वरिय अधिकारी पहुंच मामले की जांच में जुटे है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

10 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

36 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago