Samastipur

समस्तीपुर का एक अनूठा गांव जहां महिलाएं नहीं, उनके पति करते छठ व्रत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ आमतौर पर महिलाएं ही करती हैं। पुरुष अन्य कामों में उनका हाथ बंटाते हैं, मगर मोरवा प्रखंड की ररियाही पंचायत के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं की जगह पति छठ व्रत करते हैं। महिलाएं उन्हें सहयोग करती हैं। व्रत के हर नियम का पालन करते हुए पुरुष व्रती अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

छठ घाट दूर होने से बदली परंपरा

करीब पांच हजार की आबादी रघुनाथपुर गांव में तकरीबन एक हजार पुरुष छठ करते हैं। इस बार करीब एक दर्जन युवक पहली बार छठ करेंगे। पुरुषों के छठ करने की परंपरा कब शुरू हुई, यह किसी को स्मरण नहीं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा के लिए गांव से करीब छह किलोमीटर दूर नून नदी के किनारे जाना होता था। उस समय गांव में तालाब नहीं थे।

उतनी दूर जाने में महिलाओं की परेशानी को देखते हुए बुजुर्गों ने तय किया कि छठ व्रत करने और नदी घाट तक जाने की परंपरा शादीशुदा पुरुष निभाएंगे, महिलाएं घर में रहकर प्रसाद की तैयारी करेंगी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बुजुर्गों को महिलाओं का घर से निकलकर सार्वजनिक जगहों पर जाना पसंद नहीं था, इसलिए उनकी जगह पतियों को छठ करने की जिम्मेदारी दी गई।

अब तो गांव और उसके आसपास तालाब बन गए हैं, लेकिन पुरुषों के छठ करने की परंपरा कायम है। कुछ बुजुर्गों का कहना है कि पर्दा प्रथा के कारण महिलाओं का तालाब पर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस कारण छठ करने की जिम्मेदारी पुरुषों को दे दी गई थी।

खुद को कर्ण का वंशज मानते

ग्रामीण परमानंद सिंह का कहना है कि पुरुष व्रत के हर नियम का पालन निष्ठापूर्वक करते हैं। नहाय-खाय के दिन निकटवर्ती नदी या तालाब में स्नान के बाद अरबा भोजन करने के साथ महापर्व का अनुष्ठान शुरू करते हैं। तीन दिन के उपवास के बाद अपने हाथों से ही ठेकुआ, टिकरी, पेड़ा, लड्डू बनाते हैं। अर्घ्य की सामग्री सजाते हैं।

फूल, तुलसी, धूप नैवेद्य से छठी मैया एवं भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करते हुए अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पूर्व मुखिया फूलन कुमार सिंह कहते हैं कि गांव में पुरुषों के छठ करना दानी कर्ण का भगवान सूर्य की आराधना से जुड़ा है। यहां के लोग खुद को कर्ण का वंशज मानते हैं। अब इक्का दुक्का महिलाओं ने व्रत करना शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago