Samastipur

समस्तीपुर शहर के घोषलेन स्थित एक श्रृंगार की दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाश ने की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के घोषलेन में शनिवार की देर शाम एक शृंगार के दुकान में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक शख्स हाथ में खुलेआम हथियार लेकर मार्केट कंपलेक्स में दाखिल होता है। अपुष्ट ख़बरों से बताया गया कि वहां उसने फायरिंग भी की। जिसके बाद वह आराम से हाथ में हथियार लहराते हुए वहां से चला जाता है।

बताया जाता है कि जाते-जाते उसने धमकी भी दी इसके बारे में अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। हाथ में हथियार लेकर मार्केट कंपलेक्स में दाखिल हुआ शख्स सफेद रंग के गमछे से अपने चेहरे को ढके हुआ था। जिससे उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा था।

नगर थाना अध्यक्ष सीके गौरी के द्वारा घटना की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही फायरिंग करने वाले शख्स की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं, अभी तक किसी के द्वारा इस घटना को लेकर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago