Samastipur

दुर्गा ह’त्याकांड मामले में पुलिस के हाथ अब तक है खाली, पूर्व प्राचार्य के मकान में हत्या कर सड़क पर फेंक दी थी ला’श

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णपुरी मुहल्ले में युवती दुर्गा की गला रेतकर हत्या के बाद सड़क पर फेंके जाने के मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन तीनों आरोपी फरार हैं। मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रेम त्रिकोण में उसकी हत्या कर दी गई है। वैसे पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

आपको बता दें कि कृष्णापुरी मोहल्ले में रविवार की सुबह दुर्गा की खून से सनी लाश मिली थी। आरएनएआर कॉलेज के पीछे सड़क किनारे लावारिस अवस्था में दुर्गा की लाश पड़ी हुई थी। हत्यारों ने निर्दयता पूर्वक गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। शरीर के कुछ हिस्सों को जानवरों ने भी नोंच खाया था। इस घटना में कथित प्रेमी विकास सहित तीन युवकों को मृतका के पिता ने आरोपित किया था।

पूर्व प्राचार्य के आवास में हत्या के बाद लाश को सड़क पर फेंका :

दुर्गा की हत्या कृष्णापुरी मोहल्ले में नहीं बल्कि केंद्रीय विद्यालय के एक पूर्व प्राचार्य के मकान में हुई थी। मकान के एक कमरे से पुलिस एवं एफएसएल की टीम को दुर्गा का मोबाइल व चप्पल भी मिला था। साथ ही उस कमरे में भारी मात्रा में खून भी गिरा हुआ मिला था।

एफएसएल की टीम ने लाश के पास मिले खून से कमरे में गिरे खून का मिलान किया था जो एक ही आदमी के थे। जिससे यह साबित हो गया कि उस कमरे में ही दुर्गा की गला रेत कर हत्या की गई थी। उसके बाद लाश को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। अब पुलिस उस कमरे में रहने वाले किराएदार की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मकान मालिक के परिजनों से भी पूछताछ की है।

बताया जाता है कि प्राचार्य खुद परिवार के साथ नए मकान में रहते हैं जबकी पुराने मकान (जहां हत्या हुई) को भाड़े पर लगा रखा है। स्थानीय लोगों की माने तो दुर्गा का उस मकान में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। प्राचार्य का पुराना मकान पहले से ही विवादों में रह चुका था।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

59 मिनट ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

6 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

8 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

10 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

15 घंटे ago