समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रमण कुमार] :- दिवाली के मौके पर जहां घर घर के लोग गंदगी साफ कर घर को चमन बना देना चाहते है, दुर्गा पूजा से छठ तक बाजारों में पर्व संबधी खरीदारी की चहल पहल बनी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र के पुराना वार्ड सं 11 अथवा नया वार्ड संख्या 25 के विस्कोमान चौक पर नाला सफाई के नाम पर चौक से राकेश ट्रेडिंग कम्पनी तक स्लैव हटाकर बेतरतीब छोड़ दिया गया है।
स्लैव हटाने के 24 घंटे बाद तक सफाई भी पूरी न हो सकी और नाले की सड़ांध पूर्ण गंध आने जाने वाले लोगो के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। पीड़ित मुहल्लावासी शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि सालोंभर नाले की सफाई नही की जाती और पर्व के समय में ही स्लैव को तोड़कर छोड़ दिया जाता है इससे दुकान के ग्राहक समेत आने जाने वाले नागरिकों को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया की स्लैव हटाने के क्रम में घर का निकासी पाईप भी क्षतिगस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क किये जाने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्तता की बात बताकर टाल गये। अब देखना है विस्कोमान चौक के आसपास के लोग नारकीय जीवन जीते रहेंगें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…