Samastipur

दो दिवसीय कमला जनसंपर्क यात्रा के तहत बिथान पहुंचे मंत्री संजय झा, कहा- बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए CM गंभीर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि कहा कि मिथिला के लोगों को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कमला नदी में आने वाली बाढ़ के पानी से सिंचाई की सुविधा का विस्तार करने में भी मैं जुटा हूं। कमला नदी के दोनों तटबंधों को सुदृढ़ कर यातायात की सुविधा भी सुगम बनायी जा रही है।

वे दो दिवसीय कमला जनसंपर्क यात्रा के तहत गुरुवार शाम बिथान पहुंचे थे। उन्होंने दर्जिया फुहिया दायां तटबंध का निरीक्षण करने के बाद आयोजित सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मिथिला को बाढ़ से स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर हैं। इसके लिए तटबंध के ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण और पक्कीकरण की शुरुआत हुई है।

मौके पर मंत्री श्री झा ने दर्जिया फुहिया निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उसके बाद दर्जिया फुहिया दायां तटबंध होते हुए सलहा चंदन पंचायत की पश्चिमी सीमा व सलहा बुजुर्ग पंचायत की पूर्वी सीमा के पास कमला नदी में निर्माणाधीन स्लूइस गेट का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने तटबंध के ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कमला नदी की बाढ़ से स्थायी सुरक्षा, क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, तटबंध के रास्ते यतायात सुगमता, क्षेत्रहित के अहम मुद्दों पर जनसंवाद और मिथिला के विकास के लिए सतत प्रयास कर सीधे लोगों और पदाधिकारी से जुड़कर रूबरू होना है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 तक सड़क निर्माण के बाद मिथिला क्षेत्र कमला नदी से सिंचाई सुविधा से जुड़ जाएगी। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों में यातायात के साथ रोजगार का भी सृजन होगा। जनसंवाद में मंत्री ने कहा कि कमला नदी को लेकर अगर चर्चा होती थी, तो बाढ़ जैसे ही समस्या देखी जाती थी। लेकिन परिस्थिति बदली और कमला नदी के तटबंध के ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण और पक्की करण के कार्य की शुरुआत हुई है।

बाढ़ के समय कमला जब विकराल रूप धारण करती हैं तो काफी नुकसान पहुंचाती है। इसके लिए जल संसाधन विभाग एक साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करा रहा है। मंत्री ने कहा कि कमला नदी के भारत व नेपाल में स्थित तटबंधों को आपस में जोड़ना है। दोनों तटबंधों के बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट काफी गैप था। पानी निकल कर बड़े इलाके में फैल जाता था।

उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग ने नेपाल सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कमला नदी के दाएं तटबंधों को नेपाल में स्थित दाएं एवं बाएं तटबंधों के साथ जोड़ने की योजना तैयार की है। उन्होंने कमला जनसंपर्क यात्रा में भाग लेने के लिए मिथिला वासियों को आभार जताते हुए कहा कि मिथिला को बाढ़ मुक्त करना उनका लक्ष्य है। दुनिया देखेगी मिथिला ने बेहतर जल प्रबंधन कर क्षेत्र को सोने की चिड़िया बना लिया।

जन संवाद की अध्यक्षता पूर्व मुखिया भिखारीलाल प्रसाद सिंह ने की। जनसंवाद में मंत्री के साथ बेनीपुर विधायक विनय चौधरी, कुशेश्वरस्थान विधायक अमन कुमार हजारी, हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय, राजद के विनोद मिश्रा को मिथिला परम्पराओं के अनुसार अंगवस्त्र एवं पुष्प से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रोसड़ा एसडीओ व्रजेश कुमार,बीडीओ प्रेम कुमार यादव, सीओ विनोद कुमार, थाना अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन, प्रमुख प्रतिनिधि जयकुमार मुखिया,स्थानीय मुखिया राजेश कुमार,जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय यादव,हसपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा,मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रियशंकर अप्पु,कुमुद रंजन,डा.सोहेल अहमद अंसारी,दिनेश चन्द्र राम,मनोज कुमार,जेई मुरलीधर समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago