Samastipur

छठव्रतियों के बीच ‘आस वेलफेयर सोसाइटी’ ने किया पूजन सामग्री का वितरण, चेहरे पर दिखी खुशी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर ‘आस वेलफेयर सोसाइटी’ के द्वारा छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा का सामग्री सूप, साड़ी, नारियल, अगरबत्ती, सलाई का वितरण किया गया। आस वेलफेयर सोसाइटी संस्था के संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने बताया कि यह संस्था निरंतर समाज में जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार है, उसे चिन्हित कर राहत सामग्री उपलब्ध कराती आ रही है।

ऐसे में कुछ ऐसे परिवार जो लोक आस्था का महापर्व छठ की पूजा करना चाहते हैं, और छठ के प्रति असीम श्रद्धा रखते हैं, परंतु आर्थिक दुर्बलता के कारण पूजा से वंचित रह जाते हैं और मन मसोसकर रह जाते हैं, वैसे करीब 200 छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।

संस्था ने आम लोगों से अपील किया कि आप भी इस प्रकार के शुभ कार्य में यथासंभव सहयोग करें ताकि उनके घरों में भी छठ के आस्था व श्रद्धा का धारा रहे और उन्हें भी खुशियां मिले। मौके पर राहुल श्रीवास्तव, डॉ. गौरव कुमार, टीम आस के अध्यक्ष चन्दन, सपना किन्नर, सुमन किन्नर, अर्चना, शकीला खातून, खुशी, नीलम रॉय, खुशबू, अंजलि, अभिषेक, शुभम आनंद, रविंद्र खत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

1 घंटा ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

3 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

6 घंटे ago