Samastipur

दामाद है चौकीदार इस लिए थाने की पुलिस नहीं ले रही केस, माँ का दर्द- मेरी बेटी को दहेज के लिए मार डाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- हुजूर मेरा दामाद पटोरी थाने में चौकीदार है। मेरी बेटी को दहेज के लिए मार डाला है। लेकिन थाने की पुलिस केस नहीं ले रही। यह कहते हुए माधोपुर दिघरूआ ताजपुर की सीता देवी एसपी के कक्ष में रोने लगती है। एसपी हृदयकांत ने इस मामले में पटोरी डीएसपी को जांच का आदेश दिया है।

बताया गया है कि सीता ने अपनी पुत्री बबीता कुमारी की शादी 2010 में पटाेरी थोन के चौकीदार रामविलास राउत के पुत्र शिवनाथ राउत केे साथ की थी। शादी के बाद उनकी पुत्री को एक लड़की व एक लड़का हुआ। आरोप है उनका दामाद शिवनाथ राउत अपने पिता के मरने के बाद पटोरी थाना में चौकीदार है।

आरोप है कि उनका दामाद शिवनाथ राउत के अलावा पुत्री की सास मुन्नी देवी आदि उनकी पुत्री से 5 लाख रुपए मांगकर दहेज की रूप में लाने के लिए कहते थे। जिसे बाद उन लोगों ने दो लाख रुपए दिया भी। अब ओर तीन लाख के लिए दबाद दिया जा रहा था। उक्त राशि अब वह देने में असमर्थ थे। जिस कारण उनकी पुत्री को तंगतबाह करने लगे थे। गत 5 अगस्त की रात उनकी पुत्री की हत्या कर शव को सड़क पर रख दिया। सूचना पर वे लोग पहुंचे तबतक शव को जला दिया गया था। जिसके बाद वे लोग थाने गए लेकिन पुलिस ने केस नहीं लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago