समस्तीपुर :- कोरोना को मात दे चुके लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। ऐसा नहीं कि कोरोना के बाद अब उन्हें कुछ नहीं होगा। समस्तीपुर शहर के जाने-माने चिकित्सक सह SRS हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आर के सिंह ने बताया कि कोरोना के बाद अब लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। हाल में हुए रिसर्च के मुताबिक कोरोना से ठीक हुए लोगों को हृदय से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ा है। हंसते-खेलते या अन्य क्रियाकलाप करते हुए लोगों की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जा रही है। आए दिन ऐसी घटनाएं कहीं ना कहीं से सुनने को मिलती है।
डॉक्टर की माने तो करोना से उबरे लोगों का दिल कमजोर हो रहा है। जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी नहीं थी उनमें भी ऐसी समस्या देखने को मिल रही है। एज ग्रुप की बात करें तो 25 से 35 साल के युवाओं में दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में 50 वर्ष से कम आयु वाले जवान लोग भी तेजी से हार्ट अटैक की चपेट में आ रहे हैं। जबकि कोविड-19 संक्रमण काल से पहले ऐसी घटना इक्के-दुक्के ही सामने आते थे।
उन्होंने कहा कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों के शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। खासतौर पर दिल पर इसका ज्यादा असर होता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हुए एक रिसर्च में दावा किया गया है कि कोविड संक्रमण से रिकवरी के बाद भी मरीजों को हार्ट अटैक स्ट्रोक ओर हार्ट फेल्योर का खतरा होता है। यह रिस्क उन लोगों को भी होता है जिन्हें बीमारी के हल्के या कोई लक्षण नहीं होते। कोरोना से ठीक हुए लोगों में इसे पोस्ट कोविड कार्डियक इलनेस कहा जाता है। कोविड से उबड़े कई मरीजों में दिल की पंपिंग कमजोर हुई है। दिल की धमनियों पर दबाव बढ़ने से नसों में सिकुड़न भी आ रही है। इससे युवाओं में भी हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ रहा है।
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…