समस्तीपुर/विभूतिपुर :- बूढ़ी गंडक नदी के पटपारा उत्तर में बुधवार की संध्या में नदी में लापता भाई-बहन की खोज तीसरे दिन भी जारी रही। परंतु अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक नदी में खोज की, परन्तु अभी तक कहीं से भी कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की दो टीमें आज नदी में बहुत दूर तक गई।
बताया जाता है कि टीम खोज करते हुए रोसड़ा से भी आगे तक पहुंच गयी पर कुछ पता नहीं चला। प्रखंड आपदा अधिकारी सह सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि एसडीआरएफ की खोज दो दिनों से जारी है। बाबजूद लापता बच्चों का पता नहीं मिल सका।
दूसरी ओर निजी गोताखोरों ने लगातार प्रयास जारी रखा पर वे भी कामयाब नहीं हो सके। मालूम हो कि बुधवार को करीब साढ़े 4 बजे नदी में एक के बाद एक कुल पांच बच्चे स्नान करने गए थे। जिसमें पांचों बच्चे डूबने लगे। तीन बच्चों को सकुशल नदी से निकला गया। परंतु दो बच्चे लापता हो गए।
लापता बच्चे पटपारा उत्तर वार्ड 3 के संजय सहनी के 7 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और 9 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी नदी में लापता हो गई। रिश्ते में दोनों सहोदर भाई-बहन हैं। इन्ही दोनों की खोज में एसडीआरएफ की टीम नदी में रेस्क्यू जारी कर रखा है। परंतु आज भी नहीं मिल सका।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…