समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में अपने मित्रों के साथ स्नान करने गए सहोदर भाई-बहन लापता हो गए। उसकी खोजबीन जारी है। लापता भाई-बहन पटपारा उत्तर वार्ड संख्या-3 निवासी संजय सहनी और राधा देवी का पुत्र गोलू कुमार (9) और पुत्री ललिता कुमारी (11) बताई गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपने मित्रों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। यह देख उसके सभी मित्र नदी के पानी से निकले और चिल्लाकर लोगों को आवाज दी। आवाज सुनकर जब तक स्थानीय लोग जुटते और उसकी खोजबीन करते तब तक दोनों बच्चे नदी के पानी में लापता हो गए।
ग्रामीणों ने नाव आदि के सहारे उसकी खोजबीन देर संध्या तक की जाती रही। लेकिन, लापता बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। वहीं अंचलाधिकारी अशोक कुमार यादव और बीडीओ चन्द्र मोहन पासवान ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई है।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…