Samastipur

समस्तीपुर: पति से मोबाइल पर हुआ विवाद तो विवाहिता ने ज’हर खाकर जान देने कि कोशिश की, ससुराल वाले मांग रहे थे दहेज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव में मोबाइल पर पति से विवाद होने पर एक युवती ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार मो. अशफाक अपनी पुत्री नजरिन परवीन की शादी अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से 5 माह पूर्व किया था। लेकिन युवक दहेज को लेकर नजरिन को 2 महीने से अपने घर नहीं ले जा रहा था। बताया कि सोमवार सुबह नाजरिन के माता-पिता घर पर नहीं थे।

दोनों काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी दौरान नजरिन अपने पति से मोबाइल पर बातचीत की। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर ही कहा सुनी हो गई। जिस से नाराज नजरिन ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसके माता-पिता घर पहुंचे।

बेटी को गंभीर स्थिति में देख उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। नजरिन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है। टाउन थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के अनुसार संबंधित थाना क्षेत्र को कार्रवाई के लिए आवेदन भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

6 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

7 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

12 घंटे ago