Samastipur

सातनपुर में NH-28 पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, मौ’त के बाद सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर कब्रिस्तान के समीप एनएच 28 पर बाइक सवार की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक जख्मी हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह एनएच जाम कर रोष जताया। मृतक की पहचान भगवानपुर कमला पंचायत के सैदपुर जाहिद निवासी वासो सहनी के पुत्र अरविंद सहनी (25) के रूप में की गई है, जबकि जख्मी युवक उसी गांव के रामाकांत सहनी का पुत्र हीरा सहनी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 8 बजे अरविन्द और हीरा कहीं से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान सातनपुर कब्रिस्तान के पास एक बाइक सवार ने साइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया।

इधर पहुंचे आसपास के लोगों ने जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कवायद की। बताया गया है कि रास्ते में ही जख्मी अरविन्द ने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे मृतक का शव एनएच पर रख अवागमन बाधित करने के साथ मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी।

इधर जाम से बरौनी मुजफ्फरपुर एनएच-28 पर लंबा जाम लग गया। लगभग 45 मिनट बाद सीओ उजियारपुर अजीत कुमार झा व स्थानीय मुखिया मौके पर पहुंच मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि की राशि देने के साथ पारिवारिक लाभ की राशि देने का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago