समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपुर वार्ड संख्या-7 में शनिवार को एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतिका की पहचान गांव के विनोद दास की पुत्री स्वाती कुमारी के रुप में हुई। बताया गया है कि किशोरी की मां शुक्रवार शाम अपने माइके गई थी। रात में किशोरी घर के एक कमरे में अकेली सोने गई थी। जबकि उसका भाई व परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे।
सुबह काफी देर बाद तक जब किशोरी अपने कमरे से नहीं निकली तो लोग उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो उसका लटकता हुआ शव मिला। बाद में सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
पुलिस परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई करेंगी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना था। मृतिका की मां बिलख-बिलख कर अपनी पुत्री की हत्या किए जाने की बात कही रही थी। उसका कहना था कि पूर्व में गांव के ही कुछ युवकों ने उसे गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। बाद देर रात उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई। उधर मामले में पूछे जाने पर डीएसपी दिनेश पाण्डेय ने बताया कि परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हरेक बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…