समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर चौक पर गत 18 अगस्त की देर शाम हुई किराना दुकान से लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसमें देसुआ गांव के रासो राय का पुत्र कुंदन कुमार, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव के मोहन महतो का पुत्र सुजीत कुमार व अंगारघाट थाना क्षेत्र के मो. शौकत का पुत्र मोहम्मद सहमद शामिल है।
दलसिंहसराय में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि 5 बदमाशों ने मिलकर घटना को अंजाम देते हुए महारानी किराना स्टोर से 1 लाख 72 हजार रुपये लूट लिया था। बदमाशों के पास में पुलिस ने लूट के 12 हजार 6 सौ रूपया बरामद किया है। साथ ही बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ से बाहर दोनों बदमाशों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…