Samastipur

समस्तीपुर टाउन की खबर का असर : बच्चों के सिर पर किताब ढुलवाने के मामले में हेड मास्टर हुए सस्पेंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर टाउन पर चली खबर का एक बार फिर से असर देखने को मिला है। दरअसल मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से किताब ढुलवाए जाने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कारवाई की है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस मामले में एक्शन लेते हुए प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर के हेड मास्टर सुरेश पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह के लिए गुजारा भत्ता दिया जाएगा। वहीं उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मोरवा निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने इस मामले में मोहिउद्दीननगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जवाब तलब किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों से किताब ढुलवाया जाना गैरकानूनी है, विभाग इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि मोहिउद्दीननगर बीआरसी को चहक कार्यक्रम के तहत किताब उपलब्ध कराया गया था। उक्त किताब को बीआरसी से स्कूल लाने तक के लिए वाहनों का प्रयोग किया जाना था लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा किताब लाने में बच्चों का उपयोग किया गया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समस्तीपुर टाउन ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया तो संज्ञान लेते हुए पदाधिकारी ने कारवाई कर दी।

आपको बता दें कि शुक्रवार को मोहिउद्दीननगर बीआरसी से नारायणपुर मिडिल स्कूल के बच्चों से शिक्षकों की उपस्थिति में बीआरसी से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर तक किताब ढुलवाया गया था। जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीन नगर बीआरसी को चहक कार्यक्रम के तहत किताब उपलब्ध कराया गया था। उक्त किताब को बीआरसी से स्कूल लाने तक के लिए वाहनों का प्रयोग किया जाना था लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा किताब लाने में बच्चों का उपयोग किया गया जो नियम के विरुद्ध है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

3 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

8 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago