Bihar

मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, लेदर पार्क देखकर हुए खुश, कही यह बात…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को जिले में उद्योग धंधे की प्रगति की समीक्षा करने मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला पटना से बेला इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा जहां मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम ने उसके बाद जीविका दीदियों द्वारा चलाए जा रहे लेदर पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी, उद्योग विभाग के कई पदाधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत सीएम सुरक्षा की कमान खुद संभाल रहे थे।

मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों के द्वारा लेदर इंडस्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जिसमें लेदर क्लस्टर बनाकर 40 महिला उद्यमियों को जोड़ा गया है इन्हें उद्योग विभाग की ओर से सब्सिडी वाला 10 लाख का लोन दिया गया है। जिसमें पांच लाख सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी का मुआयना करने मुजफ्फरपुर आए। इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे लेदर पार्क में भ्रमण के दौरान उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित किया और कई निर्देश भी दिए। सीएम ने बेला में लेदर पार्क को देखकर काफी सराहणा की। उन्होंने कहा कि बहुत बढिया कार्य चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago