Samastipur

समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी, आधा दर्जन से अधिक जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है। मारपीट और गोलीबारी की इस घटना में 9 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं, जिसमें 3 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच सुबह से ही विवाद चल रहा था और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई है।

वहीं एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के द्वारा गोलीबारी की गई है, जिसमें 3 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

1 घंटा ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago