समस्तीपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई के संयुक्त तत्वाधान में भगत सिंह की 115वीं जयंती के अवसर पर मगरदही घाट स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद एक संकल्प सभा एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई जिला मंत्री महेश कुमार व एसएफआई के बिपिन कुमार ने कहा कि आज भगत सिंह को याद करके हमें यह संकल्प लेने की जरूरत है। भगत सिंह का जो सपना था कि हमारे देश में जब स्वराज की व्यवस्था होगी तो अंग्रेज जाएंगे और देश के अंदर ऐसी शासन व्यवस्था होगी। जिसमें एक व्यक्ति का शोषण दूसरे व्यक्ति के द्वारा नहीं किया जाएगा।
लेकिन आज क्या हो रहा है? आम लोगों पर हमले व महंगाई चरम सीमा पर है। महंगाई की हालत इतनी बदतर हो गई है कि आम आवाम छटपटा रहे हैं। छात्रों और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज हजारों छात्र पढ़ते हैं और वे स्वर्णिम भविष्य देखते हैं। देश की युवा रक्षा क्षेत्र में जाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।
शहर का पटेल मैदान हो या इंदिरा स्टेडियम सुबह में युवा देश रक्षा क्षेत्र में जाने के लिए फील्ड में काफी मेहनत करते हैं। लेकिन सरकार चार साल की नौकरी देकर युवा को किस तरह के भविष्य का निर्माण कर रही है। आज भारत सरकार के द्वारा देश की सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। इसके खिलाफ छात्र युवाओं को सड़क पर उतरना होगा और सरकार के विरुद्ध बड़ी लड़ाई शुरू करनी होगी।
इस लड़ाई में भगत सिंह के आदर्शों और उनके पद चिन्हों पर चलना होगा। हमें इस देश में अंग्रेजों के बाद काले अंग्रेज जो देश की जनता से वादा कुछ किया और कर कुछ रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। इसलिए भगत सिंह के जयंती पर सभी छात्र युवाओं को आह्वान करना चाहते हैं कि अपने संगठन को मजबूत करते हुए छात्रों युवाओं के अंदर वैचारिक बातों को ले जाने की जरूरत है।
मौके पर डीवाईएफआई नेता रामप्रवेश, अनिल कुमार, बबलू कुमार, लौलीन राय, रामशखा यादव, एसएफआई नेता संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, अभिषेक कुमार, राम कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, इंद्रेश कुमार सहित दर्जनों छात्र युवा उपस्थित थे।
समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर…
समस्तीपुर : जिला अवर निबंधक, समस्तीपुर तथा अवर निबंधक रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी से शोकॉज…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने…