Samastipur

75 करोड़ की लागत से निर्मित समस्तीपुर का इंजीनियरिंग काॅलेज बनकर तैयार, जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मठ की जमीन में नवनिर्मित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने विभाग को हस्तगत भी करा दिया है। अब इस अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि 75 करोड़ की लागत से निर्मित इस महाविद्यालय का शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 सितंबर 2020 को वर्चुअल तरीके से किया था। एजेंसी ने लगभग अपने निर्धारित समय पर इस कार्य को पूरा भी कर लिया। पानी का कनेक्शन आदि का कार्य चल रहा है, जो एक-दो दिनों में पूरा हो जाएगा।

नौ एकड़ में यह अभियंत्रण महाविद्यालय फैला हुआ है। इसके चालू हो जाने से इस महाविद्यालय में 100 छात्र–छात्राओं का दाखिला मिलेगा। इसके अलावा यहां उच्च स्तरीय छात्रावास की भी व्यवस्था है। इस महाविद्यालय की खासियत यह है कि स्थापना काल से ही यहां नामांकन की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।

इस महाविद्यालय में अभी तीसरा सत्र शुरू हो चुका है। फिलहाल यहां के विद्यार्थी एमआईटी मुजफ्फरपुर में अध्ययन कर रहे हैं। संभावना है कि अगले माह में नामांकित बच्चों को इस महाविद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। यह महाविद्यालय शहर के कोलाहल से दूर सुरम्य ग्रामीण अंचल में स्थापित है। आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह महाविद्यालय समस्तीपुर के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

जल्द होगा अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन

स्थानीय विधायक सह राज्य के वित्त, वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इस अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तिथि निर्धारित नही हुई है। जल्द ही इसकी तिथि निर्धारित होने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago