Samastipur

समस्तीपुर: ‘रजिस्ट्री शटल’ बस सेवा शुरू होने के दूसरे दिन ही टली बड़ी दुर्घटना, रजिस्ट्री के लिए लोगों को लाने-ले जाने की है मुफ्त सेवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- लोगों के लिए सरकार द्वारा जमीन-फ्लैट के दस्तावेजों का निबंधन कराने के लिए एक नई सेवा की शुरुआत की गई जिसमें लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय आने-जाने में सुविधा हो इसके लिए वाहन सेवा (रजिस्ट्री शटल) की सोमवार से समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में शुरुआत कर दी गयी है। लेकिन एक दिन बाद ही मंगलवार को समस्तीपुर जिले के किसनपुर स्थित अवर निबंधन कार्यालय की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हालांकि इस घटनाक्रम में लोग बाल-बाल बच गये। हुआ यूं की शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टाॅकीज के पास जिला मुख्यालय की ओर आ रही अवर निबंधन कार्यालय की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि सभी लोग सुरक्षित है। समाचार लिखे जाने तक बस डिवाइर पर ही थी।

नि:शुल्क है बस सेवा :

इस सेवा की शुरुआत रजिस्ट्री शटल नाम से की गयी है। यह नि:शुल्क है और इससे आमलोगों को काफी लाभ होगा।

रजिस्ट्री कार्यालय से लोगों को घर तक छोड़ा जाएगा :

गाड़ी से संबंधित लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय और फिर रजिस्ट्री हो जाने के बाद उन्हें घर तक पहुंचाया जायेगा। यह सुविधा उन्हें मिल सकेगी, जो मॉडल डीड यानी ऑनलाइन रजिस्ट्री करायेंगे। दरअसल ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधिकतम एक से डेढ़ घंटे में पूरी हो जाती है और इसके साथ ही रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट भी लोगों को साथ-साथ मिल जाता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्री को बढ़ावा देना मकसद :

बताया गया है कि लोगों को वाहन की सुविधा देने का मूल उद्देश्य यह है कि लोगों को बिचौलिया से बचाया जा सके और ऑनलाइन रजिस्ट्री की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ सके। इससे डीड राइटर की फीस समेत कई अन्य बेवजह के खर्चे से उन्हें बचाया जा सकता है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निर्देश के बाद यह सेवा शुरू की गयी है।

दस्तावेज निबंधन कराने के लिए पक्षकार व अन्य संबंधित को निबंधन कार्यालय जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। रजिस्ट्री शटल वाहन की सेवा के लिए वर्तमान में किसी भी प्रकार का शुल्क पक्षकारों से नहीं लिया जायेगा। प्रत्येक वाहन में रोस्टर के अनुसार एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एमटीएस की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

3 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

10 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago