Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का जल्द होगा कायाकल्प, तेजस्वी के मिशन-60 की मॉनीटरिंग खुद कर रहे DM, अपने चेंबर से CCTV द्वारा करेंगे निगरानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग के मिशन-60 का असर दिखने लगा है। अगर इसी हिसाब से काम चलता रहा तो जल्दी स्वास्थ्य व्यवस्था का कायाकल्प हो जाएगा। समस्तीपुर के डीएम खुद समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य व उसे चुस्त-दुरुस्त किए जाने के कार्य का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल जल्द ही डीएम के चेंबर से जुड़ जाएगा, जिसके बाद वह सदर अस्पताल में चल रहा है कार्य एवं वहां की व्यवस्थाओं पर सीधा नजर रखेंगे।

जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एडीएम अजय कुमार तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनकी देख-रेख में मिशन मोड पर सदर अस्पताल में काम शुरू हो गया है। पहले फेज मे सदर अस्पताल परिसर में सभी जाम पड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। ओपीडी के सामने कचरे को हटवाया गया है। ओपीडी के सामने बन रहे निर्माणाधीन भवन के साइट की घेराबंदी करा दी गई है, ताकि कंस्ट्रक्शन साइट से उड़ रहे धूल-कनों से लोगों को परेशानी ना हो।

सूत्रों की मानें तो सदर अस्पताल के जमीन के कुछ हिस्सों का अतिक्रमण भी कर लिया गया है। अस्पताल परिसर में स्थित पुराने एवं बरहाल भवनों में स्वास्थ्य कर्मी या उनके सगे संबंधियों ने वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। वहीं खंडर बनें पुराने भवनों को डीएम के आदेश पर विनाश करवाया जा रहा है।

बताते चलें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर विगत दिनों बैठक की थीह बैठक में सभी सिविल सर्जन सहित मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। 60 दिनों की कार्ययोजना बनाई गई है, इसके लिए निर्देश भी दिया गया है। डीएम द्वारा निरिक्षण कर सभी विभाग के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंप दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

4 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

5 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

5 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

5 घंटे ago