समस्तीपुर/रोसड़ा :- नगर परिषद के सफाईकर्मी रामसेवक राम प्रकरण मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शुक्रवार की शाम एसपी हृदय कांत रोसड़ा एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सफाईकर्मी रामसेवक राम की पत्नी से काफी देर तक पूछताछ की। एसपी द्वारा मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया गया है।
अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग की जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर एडीजीपी द्वारा इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, ईओ जयचंद्र अकेला, आईओ शशिभूषण प्रसाद, एएसआई राजीव रंजन कुमार, एसडीपीओ सहरियार अख्तर व एसडीओ ब्रजेश कुमार के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया गया था।
29 अक्टूबर 2021 को बकाये मानदेय व ईपीएफ के भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर थे। इस दौरान कुछ सफाईकर्मी ईओ से बातचीत कर रहे थे, तभी रामसेवक सफाईकर्मी ने ईओ के साथ दुर्व्यवहार कर दिया था। ईओ ने रामसेवक राम के अलावे 3 अज्ञात मजदूरों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…