Samastipur

समस्तीपुर राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव गुटबाजी की भेंट चढ़ा, अब प्रदेश नेतृत्व करेंगे फैसला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर राजद जिला अध्यक्ष का चुनाव कार्यकर्ताओं व नेताओं के अलग-अलग गुट में बंटे रहने के कारण शुक्रवार को नहीं हो पाया। बताया गया है कि किसी के नाम पर सर्वानुमति नहीं बनने के बाद जिला अध्यक्ष के चयन का मामला प्रदेश आलाकमान के हवाले कर दिया गया।

विदित हो कि कर्पूरी आश्रम स्थिसत जिला राजद कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलायी गयी थी। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पूर्व विधायक सुनील सिंह भी पहुंचे हुए थे। जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए उनकी अध्यक्षता में बैठक भी हुई। जिसका संचालन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमलता यादव ने किया।

बैठक में गुटों में बंटे कार्यकर्ता अपने अपने पक्ष के नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस दौरान कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था। हालांकि वरीय नेता सभी से बार-बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव करने की अपील करते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं मानी।

इसके बाद आम सहमति से जिलाध्यक्ष पद पर निर्णय लेने के लिए प्रदेश नेतृत्व को अधिकृत करने का फैसला लिया गया। सभी पक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का जो भी फैसला होगा उसे वे मानेंगे। चुनाव के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा डेलीगेट मौजूद थे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार नेताओं के समर्थक कार्यकर्ता भी काफी संख्या में पहुंचे हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago