Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम में कल मेयर 2, डिप्टी मेयर 8 व पार्षद पद के लिए 80 ने भरा नामांकन का पर्चा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर निगम समस्तीपुर के वार्ड पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर पद पर नामांकन के लिए गुरुवार को भी प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा समाहरणालय गेट पर पुलिस बल की भारी मात्रा में तैनाती की गई है।

गुरुवार को मेयर के लिए 2, डिप्टी मेयर के लिए 8 व पार्षद पद के लिए 80 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यह जानकारी आरओ सह एडीएम अजय कुमार तिवारी ने दी। इधर हर प्रत्याशी की भीड़ में महिला और पुरुष सहित हर उम्र के समर्थकों की भारी भीड़ बनी हुई है।

पटेल मैदान के पीछे ई-रिक्शा, छोटी गाड़ी सहित अन्य गाड़िया के जमावड़ा होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नामांकन के बाद सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। साथ ही साथ नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने का भरोसा अपने समर्थकों के साथ दे रहे हैं।

चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जीत के लिए अपना दमखम झोंक दिए हैं। वही निर्वाचन आयोग के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इधर मुसरीघरारी नपं के आरओ सह डीएसओ महबूब आलम ने बताया कि मुख्य पार्षद के लिए 4, उप मुख्य पार्षद के लिए 3 व पार्षद के लिए 29 प्रत्याशी ने नामांकन कराया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago