समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में गुरुवार की देर शाम नगर निगम वार्ड संख्या-35 से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रत्याशी को कई दिनों से नामांकन नहीं करने की धमकियां मिल रहीं थीं। जब उसने नामांकन करा लिया तो उसपर नाम वापसी का दबाव बनाया जाने लगा।
इसी बीच गुरुवार की देर शाम पीड़ित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद सिंह के दरवाजे के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और नाम वापस कर लेने की बात करते हुए वहां से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है, वहीं मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…