Samastipur

मुफस्सिल थाना पर आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम व एसपी ने दिया सुरक्षा का निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना परिसर में दुर्गा पूजा, रावण दहन, दिवाली व छठ को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम योगेंद्र सिंह एवं एसपी हृदयकांत ने विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं लोगों को विधि व्यवस्था नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान डीएम ने अनुज्ञप्ति धारी पूजा आयोजन समितियों की अनुज्ञप्तियों की समीक्षा करते हुए पिछले 2 वर्षों में जिलों में जहां-जहां सांप्रदायिक तथा अपराधिक घटना घटित हुई है, उसकी सूचना बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसके अलावे बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, सोशल मीडिया के अफवाहों पर निगरानी एवं अफवाहों का खंडन करने, शांति समिति की बैठक करने, दशहरा से छठ पर्व तक सघन साफ-सफाई करने, मूर्ति विसर्जन के समय जुलूस खासकर जिन मार्गो होकर जाएगी, वहां विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने, क्विक रिस्पांस टीम गठित करने आदि का निर्देश दिया।

इसके अलावे नियंत्रण कक्ष, पटखों की बिक्री रोकने, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि का भी निर्देश दिया गया। मौके पर नगर आयुक्त, एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago