समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विंदगामा गांव में गुरुवार दोपहर स्कूल गए एक छात्र की पोखर में डूब कर मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान डुमरी गांव के जिम्मेदार राय के पुत्र अमन कुमार 16 वर्ष के रूप में की गई है। वह विंदगामा हाई स्कूल में दशम वर्ग का छात्र था। घटना की सूचना पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि अमन सुबह पढ़ाई करने के लिए स्कूल गया था। इसी दौरान लंच आवर में वह अपने दो अन्य मित्रों के साथ हाई स्कूल के पास स्थित पोखर किनारे खेलने गया। बात तीनो मित्र पोखर में स्नान करने लगे। तीनों मित्र पोखर में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण अमन डूबने लगा।
यह देख उसके दो अन्य मित्र पहले तो उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे दोनों भी जब डूबने लगे तो उसे छोड़ दोनों पोखर से बाहर तैयार कर निकल गए। जबकि अमन की डूबकर मौत हो गई। अमन के मित्रों द्वारा हल्ला मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे जिसके बाद उसके शव की खोज शुरू हुई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया। उधर घटना की सूचना पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के कारण अमन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने…
डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…
समस्तीपुर : नगर निगम के नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान के आवेदन पर नगर थाना में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा ले रहे विभूतिपुर सिंघिया बुजुर्ग वार्ड 6…