Samastipur

समस्तीपुर में करेह का जलस्तर बढ़ा, सिरसिया जाने वाली सड़क पर चढ़ा पानी, कई गांवों का सपर्क टूटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर में करेह नदी का जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली करेह नदी के जलस्तर में वृद्धि ने सिरसिया गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बाढ़ का पानी गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर चढ़ गया है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे हजारों की आबादी के ऊपर संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं.

लोग बाढ़ की त्रासदी से निबटने के लिए खुद को पूरी तरह से चौकस करने में जुटे हैं, ताकि आपात स्थिति में त्रासदी को कम किया जायेगा. वैसे गांव की जो संरचना है यह बयां करती है कि हालात यदि मुश्किल हुए तो गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी में घिर सकता है, जिसके बाद लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

तेजी से बढ़ रहा नदी का पानी

स्थिति यह है कि सिरसिया गांव के एक भाग से कोसी नदी गुजरती है, जबकि एक भाग से करेह नदी गुजरती है. गांव दोनों नदियों के बीच बसा हुआ है, जिसके अंदर लोगों का बसेरा है. फिलहाल करेह नदी का जलस्तर स्थिर होने लगा है. लेकिन पानी बांद में सट जाने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गयी है. लोग नाव का सहारा लेकर प्रखंड मुख्यालय से जाते है, जबकि दक्षिणी भाग में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से उस हिस्से की फसल को नुकसान पहुंचा है.

दोनों नदियों में पानी का अवाक जारी

बहरहाल गांववासियों की नजर नदी के बढ़ते जलस्तर पर टिकी है. यदि बारिश का दौर शुरू हुआ और दोनों नदियों में पानी का अवाक जारी रहा, तो बाढ़ झेलने से कोई रोक नहीं सकता है. बाढ़ की त्रासदी को पूर्व में झेल चुके ग्रामीण आसन्न संकट को भांपकर सहमे हैं. बतादें कि बिहार में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago