National

समस्तीपुर: आय से अधिक संपत्ति मामले में एक बार फिर से ईडी की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर की जमीन पर किया कब्जा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से एक बार बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने एक इंजीनियर की जमीन पर कब्जा किया है। जानकारी के अनुसार जमालपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंदेश्वर प्रसाद यादव के धमौन स्थित लगभग 40.5 डिसमिल की जमीन पर ईडी की टीम ने कब्जा किया है। ईडी की टीम ने बताया कि लगभग 3 करोड़ 44 लाख की आय से अधिक अवैध संपत्ति जप्त की गई है।

बताया जाता है कि यह जमीन उसने अपनी पत्नी के नाम से खरीद रखी थी। फिलहाल चंदेश्वर प्रसाद यादव बेउर जेल में बंद है और उसके पांच ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।

पटोरी पहुंची ईडी की टीम ने उक्त भूमि पर अपना बोर्ड लगाकर उसे कब्जे में कर लिया है। जानकारी के अनुसार चंदेश्वर प्रसाद राय हिलालपुर वैशाली के निवासी हैं और अपने सेवाकाल 2013 से 2017 के बीच जमालपुर रेलवे के स्क्रैप की बड़ी मात्रा में चोरी कर जमालपुर के ही मैसर्स महारानी स्टील को बेच दिया था। इस पैसे से अपने और अपनी पत्नी के नाम से पांच जगहों पर अचल संपत्ति खरीदी थी। साथ ही बैंक अकाउंट में पैसे जमा किया। इसके अलावा एलआईसी बॉन्ड, फिक्स डिपाजिट, म्यूच्यूअल फंड भी खरीदे थे। इससे पहले ईडी की टीम ने शराब मामले में विभूतिपुर में वीडियो राय की 3.51 करोड़ की संपत्ति जप्त की थी।

इसमें कहा गया था कि आरोपी विद्या राय की आठ अचल संपत्तियां समस्तीपुर जिले में स्थित हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्हें कुर्क करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया है। ईडी ने बिहार पुलिस की कई प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राय अन्य आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ शराब की “अवैध” बिक्री और खरीद में शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

9 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago