Samastipur

समस्तीपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर 30 वर्षों बाद खुला सील गन हाउस, 26 दो नाली बंदूक समेत अन्य हथियार व गोला बारूद सीज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के नीम गली मोहल्ले में पिछले 30 वर्षों से बंद बिनोद गन हाउस शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर खोला गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस की टीम ने गन हाउस से 26 दोनाली बंदूक, 6 सिंगल बैरल बंदूक, एक पिस्टल व एक रेगुलर राइफल व भारी मात्रा में गोली का सीजर लिस्ट बनाकर अपने साथ पुलिस लाइन ले गई।

बताया गया है कि 1992 अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन ने गन हाउस को सील कर दिया था। जिसके बाद से गन हाउस लगातार बंद था। गन हाउस के ऑनर बिनोद कुमार ने बताया कि गन हाउस सील किए जाने के विरोध में वह कोर्ट गए थे। स्थानीय कोर्ट से फैसला होने के बावजूद गन हाउस को प्रशासन द्वारा नहीं खोला गया। प्रशासन के इस रवैये के बाद गन हाउस के ऑनर हाई कोर्ट में आवेदन दिया। लंबी बहस के बाद हाईकोर्ट ने दुकानदार के पक्ष में डिसीजन दिया व दुकान को तुरंत को खुलवाने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के सामने गन हाउस को शनिवार को खोला गया। गन हाउस के ऑनर ने बताया कि अधिकतर हथियार जंग लग कर खराब हो गए हैं। मजिस्ट्रेट व कैमरा के सामने सभी हथियारों को पुलिस सीजर लिस्ट बनाया व जप्त कर पुलिस लाइन ले गई।

इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में स्थानीय सीओ व पुलिस पदाधिकारी के रूप में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मौजूद थे। 30 सालों से बंद गन हाउस खोले जाने पर वहां से निकाले गए हथियार को देख लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि बाद में नगर पुलिस ने जुटी भीड़ को वहां से हटा दिया। इससे पहले शुरू में हल्ला हुआ कि मकान से अवैध हथियार बरामद हो रहा है, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

17 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

24 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 दिन ago