Samastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सत्र आरंभ कार्यक्रम का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, के सभागार मे बीएड सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का सत्र आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविधालय के प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस तथा संचालन महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर प्रतिभा राय ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव अबू सईद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना महाविद्यालय की प्रोफेसर सविता कुमारी ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविधालय के प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस द्वारा पाग और चादर देकर किया गया।

अपने सम्बोधन में श्री अबू सईद ने छात्र-अध्यापक एवं छात्र-अध्यापिकाओं को CET-B.Ed.-2022 में उत्तीर्न्ता प्राप्त कर बिहार के सर्वश्रेष्ठ महविद्यालय में से एक नामांकन की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में महविद्यालय के प्राचार्य ए० वारिस ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी, महविद्यालय परिवार में उनका स्वागत किया तथा कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें तथा उच्च अंक प्राप्त कर महविद्यालय तथा परिवार का नाम रौशन करें एवं समाज को एक नई दिशा दें।

सत्र आरंभ कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा ए.के. अकेला, दिलनशीन फातमा, रंजना कुमारी, रंजीता कुमारी, संतोष कुमार शर्मा, कामिनी जयसवाल, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार, मो० जुल्फिकार आलम, मो० महफूज आलम, संजीत कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago