Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी की तबीयत बिगड़ी, रेफर होने के बावजूद 7 घंटों तक सदर अस्पताल में पड़े रहे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा से बीमार होकर सदर अस्पताल पहुंचे बंदी हरीश चंद्र राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया था। हालांकि रात 8:00 बजे तक बंदी को डीएमसीएच नहीं ले जाया गया था। बंदी के परिजनों का आरोप था कि उसे जानबूझकर सदर अस्पताल में रखा गया है। जबकि उनकी स्थिति काफी नाजुक है।

गौरतलब है कि सोमवार तड़के करीब 3 बजे बंदी को अचानक लकवा का अटैक हुआ था। जिसके बाद तत्काल उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में स्थिति सुधार नहीं होने पर दोपहर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

कोर्ट से आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा फोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद उसे डीएमसीएच भेजा जा सकेगा। रात के 8:00 बजे तक फोर्स उपलब्ध नहीं हो पाया था। इस कारण उसे दरभंगा नहीं ले जाया जा सका है। उधर सदर अस्पताल के डीएस गिरीश कुमार ने बताया कि दिन के दो बजे ही रेफर कर दिया गया था लेकिन फोर्स उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक डीएमसीएच भेजा नहीं जा सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago