समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: महिला दारोगा से दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा को एसपी ने किया सस्पेंड, हुए लाइन हाजिर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- महिला दारोगा से दुर्व्यवहार मामले में एसपी हृदयकांत ने सदर कोर्ट सुरक्षा में पदस्थापित दारोगा मुरारी राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन क्लोज कर दिया है। बताया गया है कि एक महिला दरोगा ने गत 15 सितंबर को महिला थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बताया कि वह जिले के एक थाना में पदस्थापित है। बीते 13 सितंबर को सुबह कोर्ट की सुरक्षा में पदस्थापित दारोगा मुरारी राय ने उसके मोबाइल पर कॉल कर विभागीय कार्रवाई के सिलसिले में अपने किराए के कमरे पर बुलाया था। आरोप है कि वहां महिला दरोगा के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। किसी तरह जान बचाकर वह कमरे से बाहर निकली और सदर अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150