समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी एक युवक की गुरुग्राम (हरियाणा) में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी देव नारायण शर्मा के पुत्र पंकज कुमार शर्मा 28 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पंकज कंपनी जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पंकज को तीन गोलियां लगीं है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन गुरुग्राम पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को शव गांव आ सकता है। घटना के बाद से मृतक पंकज के माता, पिता, भाई, बहन सभी सदमे में हैं।
हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। बताया गया कि वह रोजी-रोटी की जुगाड़ में गुरुग्राम में एक निजी कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेक्टर -18 इलाके में बीते शनिवार की सुबह पंकज को गोली मारकर हत्या कर दी। पंकज सिरहौल गांव में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…