Samastipur

समस्तीपुर: गल्ला व्यवसायी के मुंशी को देर शाम अप’राधियों ने लू’टपाट के दौरान मारी थी गो’ली, DMCH ले जाने के क्रम में हुई मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेबड़ा गांव के पास मंगलवार शाम खानपुर से तगादा कर लौट रहे गल्ला करोबारी के मुंशी राम कुमार राय को बदमाशों ने गाेली मार कर जख्मी कर दिया जिसको शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

दरभंगा पहुंचने पर डाक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव को वापस लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम लूटपाट के दौरान उसे गोली मारी गई थी। हालांकि राशि कितनी है इस बारे में अभी जानकारी नहीं हो पायी है।

जानकारी के अनुसार रामकुमार बाजार समिति के एक गल्ला कारोबारी का मुंशी है। वह खानपुर एक सहयोगी के साथ तगादा करने गया था। जब वह शाम में पिकअप से तगादा कर लौट रहा था तो रेबड़ा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा करते हुए उसकी गाड़ी पर फायरिंग की जिसके बाद उसने डर से वाहन रोक दिया।

गाड़ी रोकते ही बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ को छेदती हुई सिने में जाकर फंस गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश समस्तीपुर की ओर फरार हो गए। रामकुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं शव के पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां एसपी हृदयकांत ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

2 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago