Samastipur

निःशुल्क शैक्षणिक संस्थान संजीत एंड फ्रेंड्स क्लब (SFC) का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के सोनवर्षा चौक स्थित निःशुल्क शैक्षणिक संस्थान संजीत एंड फ्रेंड्स क्लब (SFC) का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, वैशाली जिले के सलहा पंचायत के मुखिया सह चर्चित गणित के शिक्षक विपिन यादव, मिथिला विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के निदेशक अशोक कुमार मेहता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी नवीनत नमन उपस्थित होकर छात्र छात्राओं को संबोधित किया व मार्गदर्शन किया।

इस दौरान क्लब के मेगा टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित भी किया गया। क्लब के मेगा टेस्ट में 1000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें बालिका ग्रुप में टाॅप-15 रैंक में प्रथम स्थान प्रिया पटेल एवं बालक ग्रुप में टाॅप-30 में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार ने लाकर क्लब का नाम रोशन किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संजीत एंड फ्रेंड्स क्लब एवं शहीद संजीत स्मृति क्लब सिंघियाघाट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago