Samastipur

दलसिंहसराय में NCC कैडेटों को प्रशिक्षण के सातवें दिन निशाना साधने की दी गई इंडोर ट्रेनिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय आरबी कॉलेज दलसिंगसराय के परिसर में जारी आठ दिवसीय एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज सातवां दिन है। गुरुवार सुबह कैडेटों को योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण, ड्रिल प्रशिक्षण, सिमुलेटर के द्वारा पॉइंट 22 राइफल से फायरिंग करके सटीक निशाना लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर तथा सीतामढ़ी जिले के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से आए लगभग 600 कैडेटों ने शिविर के दौरान उत्साह पूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया।

साथ ही साथ आई जी जी बी सी के अगले शिविर में भाग लेने के लिए कैडेटों का चयन भी किया गया l इस अवसर पर 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर, के कमांडिंग ऑफिसर सह कैंप कमांडेंट कर्नल कौस्तुभ चट्टोपाध्याय एवं 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार सिंह, 8 बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा के कर्नल आर. के.रेड्डी, ए. एन. ओ. लेफ्टिनेंट डॉ रवि रंजन, लेफ्टिनेंट डॉ धीरज कुमार पांडेय, सेकंड ऑफिसर उमेश पासवान, थर्ड ऑफिसर संजीव कुमार सहित 2 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर एवं सभी पीआई स्टाफ मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार बार समस्तीपुर के सांसद रहे अजीत कुमार मेहता का निधन, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…

52 मिनट ago

कोहरे के चलते समस्तीपुर मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा शेड्यूल, कुछ ट्रेनों के फेरे भी घटे…

समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…

2 घंटे ago

अगले चार दिनों के लिए रामेश्वर जूट मिल फिर से बंद, चिपकाया गया नोटिस

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…

3 घंटे ago

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

16 घंटे ago