Samastipur

समस्तीपुर: CM नीतीश बने अर्जुन, ललन सिंह बने कृष्ण, अभिमन्यु बन देश को मोदी सरकार से बचाएंगे कुशवाहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- ‘मिशन’ वाला पथ… JDU का रथ! ललन सिंह कृष्ण तो नीतीश बने अर्जुन. उपेंद्र कुशवाहा अभिमन्यु बनकर 2024 के लोकसभा चुनाव का तोड़ेंगे चक्रव्यूह! समस्तीपुर में “पत्र संग्रह रथ यात्रा” निकाली गई है. उपेंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

बेरोजगारी के मुद्दे पर जेडीयू अब मिशन 2024 की लड़ाई को लड़ने के मूड में है और इसी को लेकर जेडीयू के द्वारा युवा मांगे रोजगार कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर के दलसिंहसराय में किया गया। जिसके तहत पत्र संग्रह रथ को जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रोजगार को लेकर युवा डाक पत्र के माध्यम से वाह डाक पत्र के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से और रोजगार मांगने का काम करेंगें।

वहीं जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार लगातार रोजगार को खत्म कर रही है और सभी सरकारी संस्था का निजी करण कर रही है इससे रोजगार और खत्म हो जाएगा।

मोदी की सरकार ने जो जनता से वादा किया है उन वादों को केंद्र की सरकार पूरा करें, वरना 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार तय है बिहार की सरकार 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी के साथ रोजगार देने पर काम कर रही है और जल्द ही बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा।बिहार से अभियान की शुरुआत हो गई है। सीएम नीतीश कुमार अभी विरोधी को एकजुट कर रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago