समस्तीपुर :- रेल अधिनियम उल्लंघन के एक मामले में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव शुक्रवार को समस्तीपुर न्यायालय में हाजिर हुए। उन्होंने वकील के माध्यम से उक्त मामले में बेल फाइल किया है। बेल पर सुनवाई तीसरे पहर होगी। उसके बाद फैसला आएगा कि वह बेल पर रिहा होते हैं अथवा उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में बाढ़ के दौरान पप्पू यादव समस्तीपुर जिले के हायाघाट में राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हायाघाट पुल को बाइक से पार किया था। बाइक से अवैध रूप से रेलवे पुल पार करने को लेकर जीआरपी ने उन पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
उक्त मामले में वह अब तक फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा उन पर वारंट भी जारी किया गया था। लेकिन वह अब तक इस मामले में न ही बेल ले पाए थे ना ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस के नजर में वह लंबे समय से फरार चल रहे थे, हालांकि इस दौरान वह कई बार समस्तीपुर आए भी हैं।
कोर्ट में पेशी होने से पूर्व पप्पू यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी काफी दिनों बाद मिली जब उन्हें वारंट की जानकारी मिली है तो कोर्ट का सम्मान करते हुए वह न्यायालय में उपस्थित हुए हैं। उधर पप्पू यादव के अचानक समस्तीपुर पहुंचने पर जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ कोर्ट परिसर में जुट गई। कोर्ट परिसर में भीड़ को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस के अतिरिक्त तैनाती की गई थी।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…