समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए चलने वाले जिला स्तरीय संवेदीकरण उन्मुखीकरण कार्यक्रम की कलेक्ट्रेट में समीक्षा की गयी। इसमें ट्रांसजेंडर सदस्य समिति बिहार की सदस्य व मुख्य वक्ता रेशमा प्रसाद ने ट्रांसजेंडर के अधिकार व कर्तव्य एवं सरकार के रहे विभिन्न योजनाओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया।
इसके साथ ही बताया कि किसी बच्चे का लिंग परिवर्तन करने वाले डॉक्टर की डिग्री रद्द करने का कानून बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार के उन नियम व कानून की भी जानकारी दी जो ट्रांसजेंडर समाज को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करने के लिए बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार पहली ऐसी सरकार है जो राज्य में किन्नर महोत्सव मनाती है। इससे किन्नर समुदाय को सम्मान मिला है।
उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में 40,987 ट्रांसजेंडर हैं। इसमें अब कुछ और संख्या बढ़ गयी होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ समस्तीपुर में 600 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से कुछ समाज व परिवार के डर से खुलकर अपना परिचय नहीं देते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि समस्तीपुर की एक ट्रांसजेंडर बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर बिहार सरकार के बहुत बड़े पद पर अधिकारी हैं। यह ट्रांसजेंडर समाज के लिए बहुत गर्व की बात है। बैठक में डीडसी, नगर आयुक्त, डीईओ, श्रम अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…