समस्तीपुर :- केन्द्रीय विद्यालय संगठन के तत्वावधान में मनाये जा रहे मूक बधिर अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया। इस दौरान प्राचार्य एवं छात्रों ने अक्षरों को हाथ के इशारों से अभिव्यक्त किया गया।
प्राचार्य श्रीपति राम ने कहा कि सांकेतिक भाषा हमें एकजुट करती है। भाषा चाहे जो भी हो, हमें सम्मान करना चाहिए। मूक बधिर लोगों को सांकेतिक भाषा से ही समझाया व बताया जाता है। आज सांकेतिक भाषा के कारण ही कई मूक बधिर व्यक्ति व बच्चे देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। देश के सभी राज्यों में ऐसे बच्चों के लिए विशेष शिक्षा की भी व्यवस्था है।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अमरनाथ मिश्र एवं अनिल कुमार गुप्ता ने भाषा दिवस के सफल आयोजन में सहयोग किया। साथ ही कला शिक्षक संतोष कुमार के द्वारा विद्यालय में सांकेतिक भाषा दिवस 2022 के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक भाषा को चित्रकारी द्वारा भावों को मूर्त रुप दिया गया।
बच्चों के द्वारा तैयार किया गया स्केच व चित्र देखते ही बन रही थी। बच्चों ने अपनी भावनाओं को स्केच के माध्यम से सांकेतिक भाषाओं को कागज के पन्नो पर उकेर अपनी कला दक्षता का परिचय दिया। प्राचार्य ने सभी बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि कला चाहे कोई भी हो, उसे जीवंत बनाना भी एक बेहतरीन कला है। इसके लिए लगातार प्रयास की जरूरत है। ताकि आप बेहतर ढंग से कला को प्रदर्शित कर सकते हैं।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…